प्रभावित देशों से इन इलाकों के लोग लौटे
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रभावित देशों से लौटे अधिकांश लोग इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, राजनगर और क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें नियमित रूप से उनसे संपर्क कर रही हैं। कई लोगों को फोन के माध्यम से अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत जानकारी देने की सलाह दी गई है।
केंद्र सरकार जारी कर चुकी है दिशा-निर्देश
केंद्र सरकार की ओर से इबोला को लेकर पहले ही सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसी क्रम में एयरपोर्ट अथॉरिटी के स्तर पर भी प्रभावित देशों से भारत आने वाले यात्रियों की निगरानी की जा रही है। निगरानी के तहत स्वास्थ्य विभाग को यात्रियों की सूची उपलब्ध कराई गई, जिसके आधार पर जिले में कार्रवाई शुरू की गई है।