फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जोन में लगेंगे पांच-पांच वाटर एटीएम

Wed, 19 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
विज्ञापन
वाटर एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर वासियों को नगर निगम जल्द ही आरओ का पानी पिलाएगा। निगम की ओर से सभी पांच जोन में वाटर एटीएम लगेंगे। एटीएम लगाने की औपचारिक स्वीकृति मिल गई है। शुरुआत में सभी जोन में पांच-पांच एटीएम लगाए जाएंगे। जनपद में कुल 122 वाटर एटीएम लगने हैं।
विज्ञापन


मेट्रो सिटी की तर्ज पर अब गाजियाबाद में भी वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। नगर निगम के जलकल विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके यादव ने बताया कि वाटर एटीएम लग जाने के बाद शहर वासियों को आरओ का पानी मिलेगा।

निगम की ओर से पानी के रेट तय कर दिए गए हैं। 250 एमएल के लिए 1 रुपये कीमत निर्धारित की गई है। जबकि एक लीटर आरओ पानी के लिए एक रुपये और 20 लीटर पानी के लिए 5 रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन


एटीएम लगाने के लिए निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने औपचारिक सहमति दे दी है। इसलिए शुरुआत में पांच-पांच एटीएम लगाए जाएंगे। बाद में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि लगभग हर कॉलोनी में वाटर एटीएम लग जाने के बाद लोगों को भी फायदा होगा। उन्हें पानी के लिए बोतल बंद पानी बेचने वाली कंपनियों में नहीं जाना पड़ेगा।

दिवाली से पहले लगेंगी एलईडी लाइटें
 दिवाली से पहले नगर निगम हर वार्ड में पांच-पांच एलईडी लाइटें लगाएगा। मंगलवार को निगम मुख्यालय में हुई बैठक में नगर आयुक्त अब्दुल समद के साथ पार्षदों ने निर्णय लिया कि दिवाली से पहले शहर वासियों को एलईडी लाइट का तोहफा दिया जाएगा। वर्तमान में हर वार्ड में काफी संख्या में एलईडी लगाना संभव नहीं होगा। इसलिए शुरुआत में सिर्फ पांच-पांच एलईडी ही लगाई जाएंगी।

अवस्थापना विकास निधि में 181.50 करोड़ रुपये बकाया
 नगर निगम का अवस्थापना निधि में करीब 181.50 करोड़ रुपये फंसा हुआ है। निगम पार्षद मुकेश त्यागी ने आरटीआई के जरिए यह सूचना नगर निगम से मांगी थी। अवस्थापना निधि न मिलने से शहर का विकास कार्य भी रुक जाता है।

मुकेश त्यागी ने बताया कि नगर निगम को दो प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप शुल्क मिलता है। जून 2016 तक निगम का अवस्थापना निधि में 181 करोड़ 50 लाख 20 हजार 133 रुपये बकाया है। यह पैसा सरकार से मिलना है, लेकिन जरूरत पड़ने पर यह धनराशि नहीं मिलती, जिसकी वजह से शहर में विकास कार्य नहीं हो पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें