फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिना पंजीकरण के हो रहा ई-रिक्शा का संचालन, 19 वाहन सीज

विज्ञापन
सड़क पर ईरिक्शा पकड़ते पुलिसकर्मी।   - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़ । शहर में बिना पंजीकरण तक ई-रिक्शा का संचालन हो रहा है। ऐसे 20 से अधिक मामले पिछले सात दिन से जारी अभियान में सामने आए हैं। सोमवार को भी नियमों के विरुद्ध संचालन पर 19 वाहनों को सीज किया गया। जबकि, 37 वाहनों के चालान काटे गए।

शहर को जाम से मुक्ति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। पिछले सात दिनों से लगातार अभियान चल रहा है। अब तक करीब 200 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई हुई है। सोमवार को भी अपंजीकृत,बिना नंबर प्लेट, बकाया टैक्स, फिटनेस समाप्त , नाबालिग द्वारा ई-रिक्शा/ऑटो एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने तहसील चौपला, मेरठ रोड तिराहा पर संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान 37 वाहनों के चालान काटे गए। जबकि,
विज्ञापन
विज्ञापन


19 वाहनों को सीज कर टीपी नगर में निरुद्ध किया गया। अभियान के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय,यातायात निरीक्षक छवि राम मौजूद रहे। टीम ने कई ऐसे ई-रिक्शा भी पकड़े हैं, जो यात्रियों की जगह व्यावसायिक माल की ढु़लाई कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को वैध दस्तावेजों के साथ ही संचालन करने के निर्देश दिए गए। यह अभियान इस पूरे माह चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें