फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ई-रिक्शा फैक्टरी में लगी, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्राॅनिका सिटी थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में ई-रिक्शा बनाने की फैक्टरी में अचानक आग लग गई। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से फैक्टरी में रखा लाखों का सामान जल गया। आग लगने के सही कारण अभी सामने नहीं आए हैं। सुमित, आनंद और सनय की ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर बी-2 प्लॉट नंबर बी 60 में लगभग 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल भूमि में ई-रिक्शा बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी के रंगाई हाल में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग लगने की सूचना पाने के बाद ट्रॉनिका सिटी स्टेशन से दो पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए। इसके बाद एक टैंकर साहिबाबाद से बुलाया गया। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। फैक्टरी में मानक के अनुसार आग बुझाने के यंत्र नहीं थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें