फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रेन की चपेट में आकर हापुड़ के ई रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने इसे हादसा बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

हापुड़ के रसूलपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र पिछले छह साल से संगम विहार कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहे थे। वह अपने बेटे करण के साथ ई- रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। छोटे भाई राजेश के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब दो बजे राजेंद्र रिक्शा चलाने के बाद घर खाना खाने पहुंचे थे। भोजन करने के बाद वह घर के पास रेलवे लाइन की ओर टहलने चले गए। इसी दौरान दिल्ली से शामली की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन चालक ने लोनी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ को सूचना दी। इसके बाद लोनी बॉर्डर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि परिजनों ने घटना को हादसा मानते हुए पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें