फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद नगर में एक करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद नगर में एक करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण कार्य - सड़क और नाले के निर्माण का मेयर व पार्षद ने किया उद्घाटन माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। शहीद नगर के वार्ड-34 में नगर निगम की तरफ से एक करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। बृहस्पतिवार को मेयर आशा शर्मा व पार्षद हाजी मोहम्मद कल्लन ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। पार्षद हाजी मोहम्मद कल्लन ने बताया कि शहीद नगर में टेलिफोन एक्सचेंज से गुरुद्वारे वाला रोड, जुम्मा बाजार रोड तक नाला और सोनू मेडिकल से लेकर मलिक के मकान तक निर्माण कार्य होगा। इसमें लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। नगर निगम की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को पास कराया था। इस बीच सुरेश पंडित, सरदार भूपेंदर सिंह, नगीन पंडित, हाजी शरीफ, ताजीन मंसूरी, अख्तर, हाजी राशिद, नवीन पंडित, वसीम ,राजा, इकराम, सतीश सैन आदि मौजूद रहे। ------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें