फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शहर में चलने से पहले महाकुंभ में चलेंगी ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शहर में चलने से पहले रोडवेज की ई-बसें प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में चलेंगी। गाजियाबाद रीजन में दिसंबर से बसें आनी शुरू हो जाएंगी। बसों के आते ही इन्हें पहले महाकुंभ मेले में चलने के लिए भेजा जाएगा। मेला खत्म होने के बाद यह बसें शहर में लौटेंगी और 250 किलोमीटर के दायरे में चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज के सेवा प्रबंधक वीके चौधरी ने बताया कि तमिलनाडु में ई-बसें बन रही हैं। रीजन में 38 ई-बसें आने के बाद इन्हें प्रयागराज भेजा जाएगा। मेले में इन ई-बसों को शटल सेवा के रूप में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बसों को चार्ज करने के लिए साहिबाबाद डिपो में चार्जिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से टेंडर जारी किया जा रहा है। जल्द ही तीन एमबीए और पांच एमबीए के आठ चार्जिंग प्वाइंट लगने और विद्युत कनेक्शन का काम शुरू होगा। महाकुंभ के बाद ई-बसों को कौशांबी से हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, हल्द्वानी, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, कासगंज, आगरा, मथुरा, शामली, मेरठ, धामपुर, कालागढ़ से जुडेंगी। जिससे आवाजाही करने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

- भेजी जाएंगी 390 सीएनजी बसें-
गाजियाबाद रीजन की 390 सीएनजी बसें भी महाकुंभ में जाएंगी। यह बसें 24 जनवरी से 7 फरवरी तक महाकुंभ में रहेंगी। क्षेत्रीय कार्यालय से बसों की सूची बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है। रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केशरीनंदन चौधरी ने बताया कि शासन ने गाजियाबाद से 600 बसों की मांग की थी। खुर्जा-62, बुलंदशहर-58, सिकंद्राबाद-50, हापुड़-75, लोनी-80 और साहिबाबाद-65 बसों का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें