साहिबाबाद। लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी गाजियाबाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। सोमवार को छह अंकों की बढ़ोतरी के साथ खराब श्रेणी में 271 दर्ज किया गया। जबकि रविवार को शहर का एक्यूआई 265 था। 274 एक्यूआई के साथ ग्रेटर नोएडा पहले स्थान पर रहा। गाजियाबाद के चारों स्टेशन में लोनी स्टेशन का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में है।
गुलाबी सर्दी का का आगाज होते ही गाजियाबाद की आबोहवा जहरीली होती जा रही है। डग्गामार वाहनों से निकलने वाले धुंए, जगह-जगह कूड़े का जलना, सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं होने से उड़ने वाले धूल, फैक्टरियों की चिमनी से निकलने वाले धुंए, निर्माणाधीन मकानों और अन्य जगहों से धूल के कण वातावरण को प्रदूषित कर रही है। जिससे बच्चे, बुजुर्ग सहित बीमारी से ग्रसित लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं, हवा में धूल के सूक्ष्म कण (पीएम10) और धूल के अति सूक्ष्म कण (पीएम2.5) का दिनभर में न्यूनतम स्तर भी बेहद खराब श्रेणी में 268 एवं 322 दर्ज किया गया।
सोमवार को वायु प्रदूषण का स्तर
तत्व स्तर मानक
पीएम 10 268 100
पीएम 2.5 322 60