फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद से नोएडा, आगरा और अलीगढ़ तक दौड़ेंगी ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) गाजियाबाद से दूसरे शहरों के लिए जल्द ही ई-बस सेवा शुरू करने जा रहा है। आने वाले महीने में 10 नई ई-बसें मिलने की संभावना है, जिनका संचालन नोएडा, बुलंदशहर, आगरा और अलीगढ़ रूट पर किया जाएगा। इन चार प्रमुख रूटों पर सेवा शुरू होने से रोजाना हजारों यात्रियों को हर रोज सीधी बस सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के सेवा प्रबंधक बिजय चौधरी ने कर्नाटक के बेलगाम स्थित प्लांट का निरीक्षण कर बसों की गुणवत्ता जांची है। अधिकारियों ने बताया कि एक बार चार्ज होने पर ई-बस करीब 220 किलोमीटर दूरी तय करेंगी। इन रूटों पर चार्जिंग की व्यवस्था भी की जा रही है, इससे बसों का संचालन सुचारु रूप से हो सकेगा। भविष्य में प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से डीजल बसों की जगह सीएनजी, बीएस-6 और ई-बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है। गाजियाबाद रीजन में पहले से आई ई-बसों का दायरा भी बढ़ाया जाएगा।
वहीं, स्विच मोबिलिटी कंपनी की 38 ई-बसों के संचालन की तैयारी भी जारी है। इनमें से कुछ बसें मथुरा, मुज्जफरनगर, मुरादाबाद, कोटद्वार और नजीबाबाद रूट पर चल रही हैं, जबकि साहिबाबाद डिपो में खड़ी अन्य बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। आरएम केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि गाजियाबाद बेड़े को 38 बसें मिल चुकी हैं, यह नई बसें गाजियाबाद के अलावा जरूरत के हिसाब से नोएडा, आगरा और अलीगढ़ रूटों में चलाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें