फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारका लाइन पर मेट्रो ट्रैक सर्किट फेल, यात्री परेशान

Sat, 04 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
यात्री परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेट्रो रेल की ब्लू लाइन (द्वारका से नोएडा व वैशाली) पर शुक्रवार को राजेंद्र नगर से पटेल नगर स्टेशन के बीच ट्रैक सर्किट फेल हो गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सुबह के पीक आवर 9:02 बजे शुरू हुई गड़बड़ी सेवाएं समाप्त होने तक चलती रही। इस दौरान यात्रियों को यमुना बैंक, लक्ष्मी नगर, आनंद विहार, अक्षरधाम, नोएडा समेत इस लाइन के कई स्टेशनों पर लंबे समय तक ट्रेन के आगे बढ़ने का इंतजार करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की टीम ने तीन बार ट्रैक सर्किट ठीक करने की कोशिश की, लेकिन ठीक नहीं हो सका।
विज्ञापन



नोएडा सेक्टर-15 से राजीव चौक आने वाले तनवीर ने बताया कि वहां 5 मिनट ट्रेन रुकी रही। नोएडा से चलने के बाद हर स्टेशन पर मेट्रो रुकते-रुकते आगे बढ़ी। अक्षरधाम पर 15 मिनट रुकी। वहीं, अक्षरधाम से पटेल चौक पहुंचे रामनारायण कहते हैं कि यमुना बैंक पर 20-25 मिनट ट्रेन रुकी रही और आगे भी रुक-रुककर आई। ऑफिस में मीटिंग थी, जहां पहुंचने में देरी होगी।


डीएमआरसी ने बताया कि ट्रैक सर्किट फेल होने के कारण ट्रेन मैन्युअल मोड में प्रतिबंधित गति 25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से राजेंद्र नगर से पटेल नगर के बीच चलाई गई। रफ्तार में कमी के कारण यमुना बैंक से नोएडा और यमुना बैंक से वैशाली के ट्रैक पर ट्रेन के गुच्छे बन गए। प्रतिबंधित गति से ट्रेन चलाने के साथ ही तीन बार ट्रैक सर्किट को दुरुस्त करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


इस दौरान यह जरूरत महसूस की गई कि सही कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जरूरत है, जिसके लिए ट्रैक लंबे समय के लिए खाली चाहिए, जो ट्रेन सेवाएं समाप्त होने के बाद ही की जा सकती है। डीएमआरसी ने कहा है कि पूरे ब्लू लाइन पर सेवाएं समाप्त होने तक ट्रेन देरी से चलानी पड़ी। फिर भी नियंत्रण कक्ष से अधिकारियों की टीम इस बात की मॉनिटरिंग करती रही।
विज्ञापन


वैशाली से मेट्रो ली थी। ट्रेन देरी से आई फिर लक्ष्मी नगर में करीब आधे घंटे खड़ी रही। राजीव चौक पहुंचना था, जो परेशानी भरा रहा।
- सरबजीत, यात्री

ब्लू लाइन पर ट्रेन धीरे-धीरे चल रही थी। फिर स्टेशन पर पहुंचकर मेट्रो कुछ मिनट के लिए रुक जाती थी।
- मनोज, यात्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें