फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धूलभरी आंधी से गुल हुई बिजली, बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। धूलभरी आंधी से सारे शहर की बिजली गुल हो गई। रात करीब 10 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और करीब 40 मिनट तक आंधी चली। इस दौरान कई जगह टिनशेड उड़ गए। सड़कों पर पेड़ों की टहनियां टूट कर गिर गईं। आंधी के बाद गरज के साथ बारिश शुरू हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। देर रात तक बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

वसुंधरा, राजनगर एक्सटेंशन में सड़कों के किनारे कई पेड़ गिरने से रोड पर जाम लग गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के हिसाब से दो-तीन दिन आंधी और बारिश की संभावना बन है। नेहरू नगर, लोहियानगर, विजयनगर, राजनगर एक्सटेंशन, गोविंदपुरम, क्रासिंग रिपब्लिक, वसुंधरा, इंदिरापुरम में तार टूटने देररात तक बिजली नहीं आई। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता नीरज स्वरूप ने बताया कि तेज आंधी की वजह से कोई हादसा न हो इसके लिए बिजली आपूर्ति बंद की गई। आंधी बंद होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें