मसूरी। ढबारसी बाइपास के निकट बैल बुग्गी में डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें किसान घायल हो गए। मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जाबिर ने बताया कि वह अपने भाई सूफियान के साथ बैल बुग्गी में पशुओं का चारा लेने गए थे। इसी दौरान उनको डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर नगर निगम का था। टक्कर लगने के बाद वह साइड में खेत में जा गिरे। हादसे में वे गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। मामले में मसूरी के नाहल निवासी जाबिर ने मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।