मसूरी। नाहल मार्ग पर बिजली की हाईटेंशन लाइन के खंभे से तेज रफ्तार डंपर टकराया गया। इससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार नाहल-जेल मार्ग पर कुशलिया बिजलीघर से कल्लूगढ़ी को जा रही 11 हजार केवीए के लाइन के खंभे में ढबारसी डम्पिंग ग्राउंड कूड़ा लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार डंपर नियंत्रित होकर टकरा गया। मसूरी के एसडीओ अंकित कुमार ने बताया कि चालक और वाहन मालिक के खिलाफ अवर अभियंता कुंवरपाल ने शिकायत दे दी है। इससे ऊर्जा निगम को करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है।