गाजियाबाद। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में शनिवार को हुए प्रेमवती यादव क्रिकेट टूर्नामेंट में डीएस क्रिकेट अकादमी और टीएनएम ए के बीच मैच खेला गया। जिसमें डीएस अकादमी ने टीएनएम ए को आठ विकेट से हराया।
आयोजक जोगेंद्र तोमर ने बताया कि टीएनएम ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 35 ओवर में नौ विकेट खोकर 177 रन बनाए। जिसमें कप्तान दैविक तिवारी ने सबसे अधिक नाबाद 42 रन बनाए। पार्थ सिंह बिष्ट ने 27 और कियान ने 19 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से श्रुति पांडेय ने चार विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी डीएस क्रिकेट अकादमी ने 33.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए और आठ विकेट से मैच जीत लिया। टीम से विराट पांडेय ने 69 और हर्षित यादव ने 37 रन बनाए। चार विकेट लेने पर श्रुति पांडेय को प्लेयर ऑफ द मैच बनाया गया।