साहिबाबाद। नशे में धुत होकर मोबाइल छीनने पहुंचे बाइक सवार आरोपियों को लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई की। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, जिस युवक से आरोपियों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की थी, उसकी ओर से केस दर्ज कराया गया है। दोनों आरोपी पसौंडा के रहने वाले हैं।
शनिवार देर रात मोहननगर मेट्रो स्टेशन के नीचे बुलंदशहर के डीएम कॉलोनी निवासी हेमंत अपने दोस्त वंश के साथ खड़े थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और हेमंत का मोबाइल छीनकर भागने लगे तभी उनकी बाइक फिसलने से दोनों गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़कर पिटाई की।
दोनों युवक नशे में धुत थे। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया, जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी पसौंडा निवासी आफताब और शाबू हैं।