फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा कर रहा नाश: गाजियाबाद में नशे में हंसकर फोटो खिंचवाए, थाने में बोले- साहब गलती हो गई

Tue, 21 Jan 2025 01:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद पुलिस ने जिले में सड़क किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी सिलसिले में पुलिस ने शराब पीने वाले कुछ लोगों को पकड़ा और उनके चालान किए।
विज्ञापन
शराबियों के कटे चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने सड़क किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ सोमवार की शाम फिर से अभियान चलाया। नगर, ग्रामीण और ट्रांस हिंडन जोन में संयुक्त रूप से शाम सात से नौ बजे तक चले अभियान में 513 लोगों को पकड़कर पुलिस थाने ले गई।

विज्ञापन


सड़क किनारे शराब पीने पर पुलिस ने टोका और मौके के फोटो लिए तो अधिकाश लोगों ने कैमरे के सामने मुस्कुराकर फोटो खिंचाए। जब पुलिस उन्हें थाने लेकर पहुंची तो भविष्य में सड़क पर खुलेआम शराब न पीने की कसम खाने लगे। बोले साहब गलती हो गई, भविष्य में नहीं होगी।

जिसके बाद पुलिस ने इनके चालान करके जमानत दे दी। पुलिस ने इस दौरान कारों पर लगी काली फिल्म भी हटाई। कारों में शराब पीने वालों को भी पकड़कर थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें