फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नशेड़ी ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद पिलाई शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव सौंदा में नशेड़ी पति ने घरेलू विवाद में पत्नी की पहले बेरहमी से पिटाई की और बाद में दर्द निवारक दवा बताकर उसे शराब पिला दी। विवाहिता ने दो दिन तक कमरे में बंद करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सौंदा गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसका पति नशे का आदी और आए दिन शराब पीकर उसकी पिटाई करता है। शनिवार रात पति शराब के नशे में बुरी तरह धुत होकर घर पहुंचा और लात घूसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोपी ने दरांती से गला भी रेतने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे बच्चों ने किसी तरह उसे बचाया। महिला दर्द से कराहने लगी तो आरोपी ने दर्द निवारक दवा बताकर उसे जबरन शराब पिला दी और कमरे में बंद कर दिया। महिला ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर घटना की शिकायत पुलिस से की। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें