फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला की कार पर लिखे अपशब्द, विरोध किया तो अपहरण की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में एनएच-9 स्थित एक हाउसिंग सोसायटी में दो युवकों ने पार्किंग में खड़ी महिला कार पर अपशब्द लिख दिए और विरोध करने पर उसके अपहरण का प्रयास किया। आरोप है कि दोनों ने महिला से छेड़छाड़ भी की। सूचना पाकर पहुंचे महिला के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। उनसे किसी तरह जान बचाई। महिला के भाई ने आरोपियों पर मारपीट और चेन लूटने का भी आरोप लगाते हुए दो आरोपियों अनुराग त्यागी व पीके अवस्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सोसायटी निवासी व्यक्ति का कहना है कि घटना 12 फरवरी की है। 12 फरवरी की रात उनकी बहन पार्किंग में कार खड़ी कर रही थीं। इसी दौरान अनुराग और पीके अवस्थी ने उनकी कार पर अपशब्द, गालियां लिख दीं। विरोध करने पर उन्होंने छेड़छाड़ कर अभद्रता की और अपहरण करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर उन्हें जानकारी हुई तो वह पार्किंग में पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और तमंचा निकालकर उन पर फायर कर दिया। उन्होंने नीचे बैठकर जान बचाई। इसके बाद उन्होंने तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने उनकी सोने की चेन लूट ली। शोर मचाने पर वह भाग गए। उनका कहना है कि पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में याचिका दाखिल की। न्यायालय के आदेश पर कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों को नामजद कर उनके पांच अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें