फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: ड्रोन से होगी निगरानी... LED स्क्रीन पर मिलेगी रूट की जानकारी, 2100 पुलिसकर्मी और पीएसी तैनात

Thu, 18 Jul 2024 11:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ खंडित होने की दशा में कांवड़ियों को गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस हरिद्वार से 1000 लीटर गंगाजल लेकर आई है। अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स ने टीम हरिद्वार भेजकर हर की पैड़ी से गंगाजल मंगवाया है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरेट पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इस बार 11 ड्रोन कैमरों से पूरे कांवड़ मार्ग व दूधेश्वरनाथ मंदिर पर पुलिस नजर रखेगी। साथ ही कांवड़ मार्ग के पांच मुख्य केंद्रों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी जिस पर कांवड़ियों को पूरे कांवड़ मार्ग के रूट की जानकारी मिलेगी। ये स्क्रीन कंट्रोल रूम से संचालित होंगे। साथ ही रूट डायवर्जन वाले प्वाइंट पर पांच मीटर पहले से हर 100 मीटर की दूरी पर दिशासूचक बोर्ड लगाया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि एलईडी स्क्रीन परतापुर से गाजियाबाद में एंट्री प्वाइंट पर, परतापुर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे एंट्री प्वाइंट पर, मेरठ से गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर, मुरादनगर नहर और मेरठ तिराहा पर लगाई जाएंगी। स्क्रीन पर कांवड़ियों को पास के शौचालय, एंबुलेंस, पुलिस कंट्रोल रूम, शिविर, पुलिस चौकी, रूट मैप समेत अन्य जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली 107 पुलिस चौकियों पर भी अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती की गई। सभी चौकियों पर पीए (पब्लिक एड्रेस) सिस्टम लगाए जाएंगे। यातायात पुलिस के भी 700 पुलिसकर्मी कांवड़ रूट व डायवर्जन प्वाइंट पर तैनात रहेंगे। साथ ही 2100 पुलिसकर्मी और दो कंपनी पीएसी भी तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई तक शिविर लगाने की अनुमति के लिए 235 प्रार्थना पत्र पुलिस को मिले हैं। इनमें से शिविर लगने वाले स्थानों का निरीक्षण कर 144 को अनुमति दे गई हैं। अन्य स्थानों का निरीक्षण करके भी अनुमति दे जाएगी। सभी शिविर में सेवादारों का भी सत्यापन किया जाएगा।

50 वॉच टावरों से भी होगी निगरानी
कांवड़ मार्ग पर 50 जगह वॉच टावर बनाए जा रहे हैं। इन टावरों से कांवड़ यात्रा की निगरानी की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि वॉच टावर ऐसे स्थानों पर बनाए जाएंगे जहां से लंबी दूरी तक नजर रखी जा सके। प्रत्येक वॉच टावर पर तैनात पुलिसकर्मी दूरबीन, एंटी रायट गन, अत्याधुनिक हथियार, ड्रैगन लाइट, वीडियो कैमरा से लैस होंगे।
विज्ञापन

1000 लीटर गंगाजल लेकर आई पुलिस
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ खंडित होने की दशा में कांवड़ियों को गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस हरिद्वार से 1000 लीटर गंगाजल लेकर आई है। अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स ने टीम हरिद्वार भेजकर हर की पैड़ी से गंगाजल मंगवाया है। अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स सच्चिदानंद ने बताया कि गंगाजल को कांवड़ मार्ग स्थित पुलिस थाने व चौकियों पर वितरित किया जाएगा जो कांवड़ खंडित होने की दशा में कांवड़ियों को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें