फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लघुशंका करने के लिए रूका चालक, कैब लेकर भागी सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में लघुशंका करने के दौरान सवारियों द्वारा कैब लेकर भागने का मामला सामने आया है। कुछ दूर जाने के बाद आरोपियों ने कार को ठोक दिया। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में फर्रुखाबाद निवासी रूपेश कुमार ने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रूपेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैब चलाते हैं। एक अक्तूबर की रात करीब साढ़े 11 बजे ओखला नई दिल्ली से बुकिंग लेकर चार सवारी को गाजियाबाद सेक्टर-नौ ला रहा था। रास्ते में कालिंदी कुंज दिल्ली में सवारियों ने कार रुकवाकर सिगरेट ली फिर गौर सिटी पर गाड़ी रुकवाकर लघुशंका की। आरोप है कि इसके बाद कृष्णा कॉलेज फ्लाईओवर पर उतरकर वह खुद लघुशंका करने के लिए रुके तो कार सवार चारों लोग उसकी कार लेकर भाग गए।
लालकुआं की ओर करीब दो किलोमीटर आगे जाकर कार का एक्सीडेंट हो गया। इसमें कार व कार में रखे उसके दोनों फोन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद आरोपी भाग गए। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें