गाजियाबाद। नशे की हालत में लापरवाही से कार चलाने पर चालक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में काफी लोग एक कार चालक को पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में किसी ने गाना लगाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो नगर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि नशे की हालत में लापरवाही से कार चला रहे चालक को कुछ लोगों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। इस मामले में बॉबी और मंथन उर्फ मंगल निवासी डासना गेट को गिरफ्तार किया गया है।