फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पांच हजार बकायेदारों को नोटिस देगा जीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने पांच हजार बकायदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। करीब 239 करोड़ बकाया वसूली के लिए नोटिस भेजे जाएंगे। नोटिस की मियाद पूरी होने के बाद बकायेदारों के परिसर पर जाकर वसूली की जाएगी। इसके लिए जोनवार सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जीडीए के 114 करोड़ रुपये बिल्डरों और 125 करोड़ रुपये अन्य आवंटियों पर बकाया है। नोटिस जारी होने के बाद अगर तय समय सीमा में बकाया धनराशि का भुगतान नहीं करने वालों पर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने सभी जोन प्रभारियों को दिए हैं। जीडीए के बकायेदारों में सर्वाधिक 3,061 आवंटी नंदग्राम, 1,697 तुलसी निकेतन, 1,324 इंदिरापुरम के शामिल हैं। सर्वाधिक 100 करोड़ रुपये से ज्यादा इंदिरापुरम में बकाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें