फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर डीपीएस में फहराया फटा हुआ तिरंगा

Wed, 27 Jul 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
national flags - फोटो : getty images
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर डीपीएस इंदिरापुरम की इमारत पर फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया गया। आसपास के लोगों ने जब विरोध जताया तो स्कूल प्रबंधन की ओर से ध्वज उतार लिया गया।  
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक डीपीएस इंदिरापुरम की छत पर सोमवार को फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा रहा था, जिसकी शिकायत तुरंत स्कूल प्रबंधन से की गई लेकिन इसके बाद भी राष्ट्रीय ध्वज को नहीं हटाया गया।

मंगलवार सुबह लोगों ने फिर से फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज लहराता हुआ देखा तो स्कूल पहुंचकर सुरक्षा गार्ड से प्रधानाचार्य का मोबाइल नंबर मांगा, लेकिन नंबर नहीं दिया गया। इसके बाद लोगों ने फटे हुए राष्ट्रीय ध्वज की वीडियो बनाकर स्कूल प्रबंधन को ईमेल  किया। ईमेल मिलने के बाद स्कूल की ओर से तिरंगा उतारा गया।
विज्ञापन


स्कूल की प्रधानाचार्य मीता राय ने बताया कि स्कूल में रोज सुबह तिरंगा फहराया जाता है और शाम को उसे उतार लिया जाता है। इसकी जिम्मेदारी एक कर्मचारी को दी गई है। बरसात की वजह से झंडा फट गया होगा, जिसे बदलकर नया झंडा फहराया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें