फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंजीनियर के फ्लैट में फंदे से लटकी मिली घरेलू सहायिका

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अहिंसाखंड-दो में क्लाउड-9 सोसायटी के आइरिश टावर में 23वें फ्लोर पर शनिवार रात इंजीनियर के फ्लैट में घरेलू सहायिका सलोनी (19) पंखे से लटकी मिली। इंजीनियर और उनकी पत्नी कमरे में सो रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस पर सोसायटी में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। मूलरूप से भागलपुर बिहार के रहने वाले सुमित सिंह पत्नी नेहा के साथ सोसायटी के 23वें फ्लोर पर रहते हैं। वह गुरुग्राम की कंपनी में काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से उन्नाव की रहने वाले सलोनी पुत्री रामबालक यहां कनावनी में अपने भाई और भाभी के साथ रहती थी। पिछले छह महीने से वह सुमित सिंह के फ्लैट में घरेलू सहायिका का काम कर रही थी। नेहा की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं है इसीलिए घर के काम के लिए सलोनी को नौ हजार रुपये वेतन पर रखा था। शनिवार शाम को दोनों लोग चाय पीने के बाद कमरे में जाकर सो गए। शाम साढ़े सात बजे नींद से उठकर नेहा सलोनी के कमरे की तरफ पहुंची तो दरवाजा अंदर से मिला। उन्होंने घरेलू सहायिका को कई बार आवाज भी लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्हें शक हुआ तो खिड़की से अंदर देखा। कमरे में सलोनी पंखे से लटकी हुई थी। इसे देखकर उन्होंने पुलिस को फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद सुरक्षा गार्डों की मदद से पुलिस को सूचना दी। इस दौरान परिजनों ने भी सोसायटी में हंगामा शुरू कर दिया। घटनास्थल पर इंदिरापुरम पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। मौके से एफएसएल टीम ने नमूने लिए। टीम को वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने घरेलू सहायिका का सामान कब्जे में लिया है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि घरेलू सहायिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। अभी मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें