फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ऑटो चालकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी गेट नंबर-एक के पास सड़क पर खड़े होकर सवारी भर रहे ऑटो चालकों को हटाने के लिए कहा तो ऑटो चालकों ने टीएसआई समेत दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। ऑटो चालकों ने पुलिसकर्मियों पर ऑटो तक चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने तीन नामजद ऑटो चालक समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कृष्णपाल सिंह ट्रैफिक पुलिस में टीएसआई हैं। उनकी तैनाती लोनी के ट्रॉनिका सिटी इलाके में है। कृष्णपाल सिंह ट्रॉनिका सिटी गेट नंबर-एक के पास अपने हमराह कांस्टेबल सुधीर कुमार के साथ यातायात व्यवस्था में तैनात थे। इस दौरान 10 से 12 ऑटो रोड पर खड़े होकर सवारी भर रहे थे। यहां कोई ऑटो स्टैंड नहीं है। कृष्णपाल सिंह ने अपने हमराह को भेजकर इन ऑटो चालकों को हटाने के लिए कहा। आरोप है कि ऑटो चालकों ने हटने से इन्कार किया और कांस्टेबल सुधीर कुमार के साथ गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं ऑटो चालकों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान टीएसआई भी मौके पर पहुंचे। आरोपी ऑटो चालकों ने उनके साथ भी अभद्रता और गाली-गलौज की। उन्होंने किसी तरह ऑटो चालकों से अपनी जान बचाई और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही सभी ऑटो चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गए। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में ऑटो चालक सलमान, मोनू, सलमान अली और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने ऑटो के नंबर नोट कर लिए थे। इस आधार पर चालकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें