फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घरेलू सहायिकाएं पर लाखों की नकदी व जेवरात चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इंदिरापुरम। अभय खंड स्थित आईआरएस सोसायटी में घरेलू सहायिकाओं पर घर से दो लाख रुपये और लाखों के आभूषण चोरी करने का आरोप है। घटना के समय परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। पीड़िता ने दोनों सहायिकाओं के साथ ही उन्हें काम पर रखवाने वाले एजेंटों की भूमिका की भी जांच की मांग की है। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अभय खंड की आईआरएस सोसायटी निवासी वाणी सिंघल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रश्मि और अंजेला लाकड़ा उनकी घरेलू सहायिका थीं। दोनों को सौरभ शर्मा, एसके दास और सपना आदि एजेंटों के माध्यम से काम पर रखा गया था। वाणी का आरोप है कि चार नवंबर को वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थीं। उस दौरान घर पर उनकी सास अकेली थीं। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर दोनों सहायिकाओं ने घर में रखी नकदी और आभूषण चोरी करके भाग गईं। घर लौटने पर वाणी सिंघल ने सामान बिखरा देखा तो दो लाख रुपये और लाखों के आभूषण गायब थे। उन्होंने सहायिकाओं से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद पाया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी महिलाओं को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें