फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तुलसी निकेतन में कुत्तों का आतंक बरकरार, तीन दिन में सात लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। तुलसी निकेतन कॉलोनी में तीन दिन से कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। शनिवार को भी दो लोगों को काट लिया। लोगों का आरोप है कि अब तक कुत्ते सात से आठ लोगों पर हमला कर घायल कर चुके हैं। नगर निगम को शिकायत करने के बाद भी कुत्तों को पकड़ा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रकाश ने बताया कि कॉलोनी में दो मादा कुत्ते हैं और दोनों ने हाल ही में बच्चों को जन्म दिया है। सुबह एक कुत्ते ने पड़ोसी के यहां निर्माण कार्य कर रहे व्यक्ति की एड़ी पर काट लिया। दूसरे कुत्ते ने पास में रहने वाले बबलू के पैर पर काट लिया। दोनों व्यक्तियों को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार फोन करने के बाद शनिवार को निगम की टीम माैके पर पहुंची लेकिन कुत्तों को ले जाने से इन्कार कर दिया। वहीं नगर निगम के पशु चिकित्सा व कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह बताया कि दोनों मादा कुत्ते हैं और उनके बच्चे छोटे हैं। ऐसे में बच्चों को मां से दूर नहीं कर सकते हैं। बच्चों के बड़े होने पर दोनों कुत्तों को पकड़ कर नसबंदी और टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें