गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल में रेडियोलॉजी विभाग की डॉ. कुसुमलता सागर के गलत रिपोर्ट बनाने के मामले में वेतन वृद्धि और आगामी दो महीने की पदोन्नति पर रोक लगा दी गई है। मामला तब उजागर हुआ जब नोएडा के जिला संयुक्त अस्पताल में कार्यरत रहते हुए उन्होंने मरीज संगीता की रिपोर्ट में गलती की।
शासन ने मामले की जांच की और इसे सही पाया। शासन ने डॉक्टर से इस संबंध में जवाब मांगा था, लेकिन डॉक्टर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद उनके वेतन वृद्धि और आगामी दो महीने की पदोन्नति पर रोक लगा दी गई। साथ ही, अस्पताल ने उन्हें पहले से दिए गए पद भी वापस ले लिए। जिला एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि शासन का पत्र आने के बाद कार्रवाई की गई है।