डीएम अजय शंकर पांडे को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दो लाख का चेक सौंपते एचआरआईटी संस्थान के वाइस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल
- फोटो : AMAR UJALA
- संस्थान के वाइस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल ने डीएम अजय शंकर पांडे को सौंपा चेक माय सिटी रिपोर्टर गाजियाबादl कोविड-19 से लड़ने के लिए सरकार की मुहिम को लगातार शहर वासियों का समर्थन मिल रहा हैl शुक्रवार को दिल्ली मेरठ हाईवे पर स्थित एचआर आईटी ग्रुप ने मुख्य मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.51 लाख रुपए दान किएl संस्थान के वाइस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सहायता राशि का चेक डीएम अजय शंकर पांडे को सौंपाl अंजुल अग्रवाल ने कहा कि देश के इस मुश्किल समय में हम सभी देशवासियों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिएl संस्थान मुश्किल घड़ी में सरकार और जिला प्रशासन के साथ खड़ा हुआ हैl एचआरआईटी ग्रुप से पहले संस्थान के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने अपनी सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए पीएम केयर फंड में दान देने के साथ अपना एक माह का वेतन 1 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष में दियाl