फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डॉक्टर पर मरीज से रुपये मांगने का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल के एक वरिष्ठ सर्जन पर मरीज से रुपये मांगने का आरोप लगा है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रसारित वीडियो में डॉक्टर और मरीज के बीच बातचीत हो रही है, जिसमें पित्त की पथरी के ऑपरेशन के लिए 20 से 25 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, वीडियो में मरीज की पहचान स्पष्ट नहीं हो रही है। अस्पताल प्रशासन ने वीडियो की जानकारी होने की बात कही है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। एमएमजी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि उनके पास इस मामले को लेकर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल केवल वायरल वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें