फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से पहले डीएम ने दिखाए तीखे तेवर

Wed, 01 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
नगवा क्षेत्र से बहता नाला जो कभी असि नदी था, आज अतिक्रमण की जद में है।
विज्ञापन
मानसून से पहले अब डीएम ने शहर केनालों की सफाई व्यवस्था पर गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। डीएम ने नगर निगम अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि मानसून से पहले ही शहर के सभी नालों की सफाई हो जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर इस बार बरसात में शहरवासी जलभराव की समस्या से जूझे तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम विमल कुमार शर्मा ने बताया कि शहर के नाले गंदगी से अटे पड़े हैं इस बाबत उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

शिकायतकर्ताओं का कहना था कि हर बार बरसात में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। इसी के चलते उन्होंने नगर निगम को आदेश दिया है कि मानसून से पहले ही शहर के सभी प्रमुख नालों की सफाई सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन


डीएम ने आदेश दिया है कि सफाई शुरू कराने से पहले सभी नालों के फोटो खिंचवाए और नालों की सफाई की वीडियोग्राफी कराई जाए। बता दें कि शहर में नालों की सफाई और मानसून के सिर पर आने का मुद्दा पिछले दिनों अमर उजाला में प्रमुखता से उठाया गया था। गंदगी से अटे पडे़ शहर के नालों को लेकर अमर उजाला ने सीरिज चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें