फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बार-बार यातायात नियम तोड़ने वालों के डीएल होंगे निरस्त, इस जिले में 1483 वाहन चालक कार्रवाई की जद में

Tue, 05 May 2026 10:48 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

परिवहन विभाग ने 8544 वाहन चालकों को नोटिस भेजे हैं। इन चालकों ने 20 से 21 बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने जुर्माना राशि भी जमा नहीं की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X@saharanpurtrf/AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले 8544 वाहन चालकों को परिवहन विभाग की ओर से नोटिस भेजने शुरू कर दिए है। इन वाहन चालकों ने 20 से 21 बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। यातायात पुलिस ने पत्र में कहा है कि उक्त लोगों ने जुर्माना राशि तो जमा की ही नहीं है। साथ ही यह वाहन चालक, आम लोगों के जीवन के लिए भी खतरा साबित हो सकते है। इसलिए उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

दरअसल, गाजियाबाद में साल-2025 में 7465 वाहन चालकों को चिह्नित करके उनके ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबन कराए थे। इनमें 1483 ने नियमों अवहेलना करते हुए खराब तरीके से ड्राइविंग की। ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर साल-2026 के अब तक 1079 और वाहन चालकों को इसकी सूची में शामिल करके परिवहन विभाग को 8544 लोगों के डीएल निलंबित और कुछ के निरस्त करने के लिए पत्र लिखा है। परिवहन विभाग की ओर से पहले चरण में 1483 डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद यह लाइसेंस धारक दोबारा डीएल बनवाने के लिए अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे। यदि ऐसी स्थिति में वह वाहन चलाते हुए पाए गए तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों में युवा सबसे आगे
यातायात पुलिस के आग्रह पर परिवहन विभाग एक साल में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 300 लोगों के डीएल निलंबित कर चुका है। जबकि पांच साल में 1483 के डीएल निलंबित किए गए हैं। 1483 लोगों में से 912 ऐसे वाहन चालक हैं जिनकी उम्र 30 साल ही है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने 8544 वाहन चालकों के डीएल निलंबित करने के लिए पत्र भेजा है। पहले 1483 डीएल निलंबित किए जा चुके हैं और उनको निरस्त करने कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद कुमार सिंह, आरटीओ गाजियाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें