फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली बाद वापसी के लिए भी मिलेगा कंफर्म टिकट

Thu, 20 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिवाली बाद घर से वापसी का अगर अभी तक आपको कंफर्म टिकट नहीं मिला है तो अब मिल सकता है। रेलवे ने आनंद विहार-इलाहाबाद के बीच एक नवंबर से स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों ओर से तीन-तीन ट्रिप लगाएगी। यह ट्रेन गाजियाबाद के अलावा अलीगढ़, कानपुर और फतेहपुर के स्टेशनों पर भी रुकेगी।
विज्ञापन


यानी इन शहरों से दिवाली मनाकर गाजियाबाद या दिल्ली लौटने वालों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा।रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इलाहाबाद से आनंद विहार के लिए यह ट्रेन (04117) पहली बार एक नवंबर को रवाना होगी और इसके बाद 3 व छह नवंबर को भी एक-एक चक्कर लगाएगी। इलाहाबाद से यह रात 8:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6 बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी।

वहीं आनंद विहार से यह ट्रेन (04118) 2, 4 और 7 नवंबर को सुबह 7:50 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 5:20 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन में रिजर्वेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें