फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली: आज बदलेगा भारी वाहनों का रूट

Sat, 29 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रै‌फिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को दिवाली के मद्देनजर भारी वाहनों का रूट बदला रहेगा। जीटी रोड पर भारी वाहन रात 11 बजे के बाद ही चल पाएंगे।रूट डायवर्जन के तहत लाल कुआं की ओर से किसी भी भारी वाहन को चौधरी मोड़ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें साजन मोड़ से डायवर्ट कर विवेकानंद नगर फ्लाईओवर से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


पटेलनगर फ्लाईओर से घंटाघर की ओर किसी भी भारी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। इसी तरह हापुड़ मोड़ से घंटाघर की ओर और पुराना बस अड्डा से अंबेडकर रोड पर चौधरी मोड़ की ओर किसी भी भारी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।

एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि अब तक जीटी रोड पर नो एंट्री रात नौ बजे तक होती थी, दिवाली की वजह से इसे दो घंटे बढ़ाकर 11 बजे कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वाहनों को पार्किंग में या पीली पट्टी के अंदर खड़ा करें, ताकि जाम न लगे।
विज्ञापन


दिवाली पर आग की घटनाओं पर तुरंत काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड ने कमर कस ली है। शहर में जगह-जगह अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद रहेगी। एफएसओ ने बताया कि दिवाली पर आग बुझाने के लिए शहर में दो वाटर बाउजर, 14 वाटर टेंडर, तीन बोलेरो कैम्पर, छह जीप टोइंग व्हीकल, सात पंप, तीन ट्रेलर/ट्रॉली और एक पलोटो पंप रहेंगे।

एसएसपी ने दिवाली पर पुलिसकर्मियों को बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और भीड़भाड़ भरे बाजारों में चाक-चौबंद रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शनिवार को चौधरी मोड़, राजनगर, आरडीसी, अंबेडकर रोड, मेरठ रोड पर चेकिंग की गई। सिहानी गेट, कविनगर और सिहानी गेट में पुलिसकर्मियों ने पैदल मार्च किया।

अगर आपको ट्रेनों में रिजर्वेशन कराना है तो रविवार को दोपहर दो बजे से पहले करा लें। दिवाली पर रिजर्वेशन काउंटर दोपहर दो बजे के बाद बंद रहेंगे। शाम की शिफ्ट में इन पर काम नहीं होगा। रेलवे अधिकारियों ने सभी स्टेशनों पर सर्कुलर जारी कर दिवाली के एक शिफ्ट में काम करने के निर्देश दिए हैं।

नार्दन रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा के मुताबिक दिवाली के दिन साहिबाबाद, नया गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर, ग्रेटर नोएडा, आनंद विहार, मेरठ समेत अधिकांश स्टेशनों पर रिजर्वेशन काउंटर केवल सुबह की शिफ्ट में ही खुलेंगे। सेकेंड शिफ्ट में दोपहर दो से रात 8 बजे की शिफ्ट में काउंटर बंद रहेंगे।

लोग ऑनलाइन रिजर्वेशन करा सकेंगे। हालांकि नई दिल्ली, दिल्ली मेन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार और दिल्ली सराय रोहिला स्टेशन पर करंट रिजर्वेशन काउंटर रोजाना की तरह ही खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें