फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के दिन अंतिम मेट्रो रात 10 बजे

Fri, 28 Oct 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिवाली के दिन अगर मेट्रो से घर लौटना हो तो रात 10 बजे से पहले ही मेट्रो में चढ़ जाएं। डीएमआरसी ने रविवार को अंतिम मेट्रो के संचालन का वक्त डेढ़ घंटे घटा दिया है। इसके बाद मेट्रो सेवा बंद हो जाएगी।डीएमआरसी के सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि रविवार को अंतिम मेट्रो रात 10 बजे ही वैशाली मेट्रो स्टेशन से मिलेगी।
विज्ञापन


यह व्यवस्था सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशन दिलशाद गार्डन, रिठाला, जहांगीरपुरी, हुड्डा सिटी सेंटर, नोएडा सिटी सेंटर, द्वारका सेक्टर 21, यमुना बैंक, वैशाली, इंद्रलोक, मुंडका, केंद्रीय सचिवालय से बदरपुर मेट्रो स्टेशन के लिए रहेगी। आमतौर पर रात करीब साढ़े 11 बजे तक मेट्रो का संचालन किया जाता है।

साथ ही इस दिन मेट्रो का संचालन सुबह साढ़े चार बजे शुरू किया जाएगा, जिसे सामान्य स्थिति में सुबह छह बजे से संचालित किया जाता है।भाई दूज पर यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए हर लाइन पर दो अतिरिक्त स्टैंड बाई मेट्रो रहेंगी।
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की मदद और मार्गदर्शन करने के लिए अतिरिक्त एजेंट तैनात किए जाएंगे। साथ ही अतिरिक्त टिकट काउंटर भी होंगे।इस दौरान मेट्रो के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें