फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर गंगाजल बंद होने से निपटने की योजना बनी

Sun, 28 Aug 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
SX
विज्ञापन
दिवाली पर गंगाजल बंद होने से निपटने के लिए नगर निगम ने अभी से कमर कस ली है। गंगनहर की सफाई के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी करीब 20 दिन तक गंगाजल आपूर्ति बंद रहेगी और सारा दारोमदार ट्यूबवेल से आपूर्ति पर होगा। नगर निगम ने इस दौरान पर्याप्त आपूर्ति के लिए योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन


ट्यूबवेलों पर हाई पावर की मोटर लगाने के साथ ही कम प्रेशर से निजात के लिए क्षतिग्रस्त लाइनों को निकालकर नई पानी की लाइन बिछाई जाएंगी।  नगर निगम का दावा है कि अक्तूबर से पहले इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।

गंगाजल बंद होने के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत वसुंधरा और इंदिरापुरम होगी। इस दौरान वसुंधरा जोन में ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई की जाएगी। पर्याप्त आपूर्ति के लिए नगर निगम ट्यूबवेलों की पुरानी मोटरों को हटा देगा। यह मोटरें पर्याप्त पानी नहीं खींच पा रही हैं।
विज्ञापन


इनकी जगह नई हाई पावर मोटर लगाई जाएंगीं। नई पानी की लाइनें बिछाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे क्षतिग्रस्त पानी की लाइनों की वजह से होने वाली कम प्रेशर की दिक्कत से जूझना नहीं  पड़ेगा। अवर अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि अक्तूबर में गंगाजल बंद होगा, इसके चलते अक्तूबर से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें