फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'समाधान दिवस को बना रखा है नौटंकी': मंडलायुक्त ने SDM-तहसीलदार को लगाई फटकार, गड़बड़ी देख फील्ड पर भेजा; Video

Sat, 15 Nov 2025 05:55 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

मंडलायुक्त ने एसडीएम सदर को आदेश दिया कि रजिस्टर में जितने भी सी केटेगरी की शिकायतें हैं टीम भेजकर मौके पर निरीक्षण कराएं और उसकी रिपोर्ट शाम तक भेजी जाए। 
विज्ञापन
मंडलायुक्त भानूचंद्र गोस्वामी ने एसडीएम सदर, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को लगाई फटकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडलायुक्त भानूचंद्र गोस्वामी ने एसडीएम सदर, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस को नौटंकी बना रखा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मंडलायुक्त शनिवार को नेहरू नगर स्थित सामुदायिक भवन में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। शिकायत रजिस्टर और उसके निस्तारण की रिपोर्ट में गड़बड़ी देखते हुए उन्होंने एसडीएम सदर, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। साथ ही सी केटेगरी वाली सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए पूरी टीम को फील्ड में जाकर शाम तक निस्तारण करने के आदेश दिए जिसके बाद सभी अधिकारी शाम तक बैठ कर कार्य करते रहे। 

मंडलायुक्त ने कहा कि फर्जी निस्तारण दिखाया जा रहा है और मौके पर कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जिस शिकायत पर निस्तारित की रिपोर्ट लगाई गई थी उस शिकायतकर्ता को फोन लगवाकर फीडबैक लिया जिसमें उसने बताया कि उसकी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ और कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची है। 

इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने चार शिकायतों को चेक किया और फोन लगवाया। उसमें से तीन का संतोषजनक जवाब नहीं मिला एक व्यक्ति ने बताया कि उसका कार्य हो गया है। 
 
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने एसडीएम सदर को आदेश दिया कि रजिस्टर में जितने भी सी केटेगरी की शिकायतें हैं टीम भेजकर मौके पर निरीक्षण कराएं और उसकी रिपोर्ट शाम तक भेजी जाए। मंडलायुक्त के जाने के बाद समाधान दिवस में आए सभी विभागों के अधिकारियों को शाम तक रोका गया और लगभग 16 शिकायतों का निस्तारण करने के लिए टीम के फील्ड में भेजा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें