फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शहर में भी रहेगा पांच दिन रूट डायवर्जन

Thu, 28 Jul 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शहरी क्षेत्र में भी बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से एक अगस्त की शाम आठ बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान भारी और हल्के वाहनों में फेरबदल होगा।                  
विज्ञापन

रूट डायवर्जन

- नगर में आने वाली समस्त रोडवेज/प्राइवेट बसों को रोकने के लिए लालकुआं और हापुड़ चुंगी के पास अस्थायी बस स्टैंड बनाए गए हैं। यहां आने वाली बसें यहीं से संचालित होंगी। शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगी। हापुड़ चुंगी चौराहे पर आने वाली बसें डासना पुल व आत्मा स्टील तिराहा होकर एनएच-24 के लिए आएंगी और जाएंगी।

- बुलंदशहर की ओर से आने वाली यात्री बसें लालकुआं पर बनाए गए अस्थायी बस स्टैंड से संचालित होंगी।
- शहर के अंदर आने वाले हल्के वाहन भीड़ की स्थिति को देखते हुए लालकुआं से चौधरी मोड़, अंबेडकर रोड होते हुए कैलिनवर्थ चौराहा और साजन मोड़ से लोहा मंडी व विवेकानंदनगर फ्लाईओवर होते हुए नेहरूनगर फ्लाईओवर से शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन


- जीटी रोड पर चौधरी मोड़ से घंटाघर की ओर जस्सीपुरा मोड़ तक तथा नया बस अड्डा से जस्सीपुरा मोड़ तक, गोशाला तिराहे और हापुड़ तिराहे से किसी भी वाहन को दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर आने-जाने नहीं दिया जाएगा।

- रेलवे स्टेशन रोड, किराना मंडी, रमते राम रोड, घंटाघर, बजरिया रोड, दिल्ली गेट, गंदा नाला की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को चौधरी मोड़ होते हुए भेजा जाएगा। इन वाहनों को दूधेश्वर नाथ मंदिर पर नहीं जाने दिया जाएगा।

- एएलटी फाटक से आगे मेरठ रोड पर किसी भी भारी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। इस पर संजय-गीता चौक, घूकना मोड़, डीपीएस कट, सिहानी चुंगी, पटेलनगर, भूसा मंडी की ओर से किसी भी वाहन को एनएच-58 पर नहीं जाने दिया जाएगा।

- मेट्रो रेल परियोजना का कार्य प्रगति पर होने के कारण हापुड़ तिराहा से मेरठ तिराहा व मोहननगर की तरफ किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। सभी प्रकार के वाहनों को पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड़ होते हुए डायवर्जन कर एनएच-24 से होते हुए गंतव्य को जाएंगे। वसुंधरा रेड लाइट से मोहन नगर की तरफ किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। मोहननगर से आने वाले वाहनों को वसुंधरा रेड लाइट से बुद्ध चौक वसुंधरा, कनावनी व सीआईएसएफ एनएच-24 होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

एनएच-58 वन-वे चल रहा है। ट्रैफिक पुलिस की कोशिश है कि अभी दो-तीन दिन और वन-वे चलता रहे, ताकि लोगों को दिक्कत न हो। दरअसल, डायवर्जन प्लान है कि बृहस्पतिवार शाम आठ बजे से दोनों रूटों पर सिर्फ कांवड़िए चलें, हल्केवाहन (बाइक-कार) भी बंद कर दिए जाएं।

हालांकि ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस कोशिश कर रही है कि वन-वे बंद न करना पड़ा, लेकिन जरूरत पड़ी तो डायवर्जन प्लान के तहत रूट बंद कर दिया जाएगा।


कल से चार दिन शहर से कटा रहेगा लाइन पार
 दूधेश्वरनाथ मंदिर में जल चढ़ने के मद्देनजर 29 जुलाई से एक अगस्त तक गोशाला अंडरपास से वाहन नहीं गुजर सकेंगे। इससे विजयनगर की तरफ से शहर आने वाले और शहर से गोशाला अंडरपास होकर नोएडा-दिल्ली और विजयनगर जाने वालों को करीब 10 किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ेगा।

इन वाहन चालकों को लालकुआं से विजयनगर बाईपास होते हुए गंतव्य तक जाना पड़ेगा। इससे उन्हें गंतव्य तक जाने में वक्त भी ज्यादा लगेगा और उनका पेट्रोल-डीजल भी ज्यादा फुंकेगा।

गोशाला अंडरपास बंद होने से सादिक की पुलिया पर वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा। दरअसल जो लोग लालकुआं की बजाय शॉर्ट कट से आना-जाना चाहते हैं, वह सादिक की पुलिया से गुजरेंगे।

इससे सफर तो कई किलोमीटर कम हो जाएगा, लेकिन यहां से गुजरने में जाम से जूझना पड़ सकता है, क्योंकि रास्ता संकरा और ऊबड़-खाबड़ है। बता दें कि गोशाला अंडरपास से हर रोज हजारों लोग नोएडा दिल्ली आते-जाते हैं, लेकिन जलाभिषेक के मद्देनजर किसी भी वाहन को दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर आने-जाने नहीं दिया जाएगा।

दूधेश्वरनाथ मंदिर में बना कंट्रोल रूम
दूधेश्वरनाथ मंदिर में भी पुलिस ने कंट्रोल रूम बनाया है, जो वहां लगे 16 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करेंगे। इसकेअलावा क्विक रिएक्शन टीमें निरीक्षण करेंगी, दो वॉच टावर मंदिर में और एक जस्सीपुरा मोड़ पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें