फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चुनाव तक नो कट जोन में रहेगा जिला, मिलेगी भरपूर बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। 26 अप्रैल तक जिले में किसी तरह की बिजली कटौती नहीं होगी। छह अप्रैल तक अनुरक्षण से जुड़े सभी काम पूर कर लिए जाएंगें। इसके अलावा देहात के इलाकों में भी रोस्टर के तहत बिजली की आपूर्ति करने के लिए मेरठ मुख्यालय से निर्देशित किया गया है। कहीं पर भी बगैर किसी कारण के बिजली कटौती की जाती है जो वहां के अवर अभियंता से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की ओर से जिले की तीनों जोन में अनुरक्षण (मेंटेनेंस) के काम कराए जा रहे हैं। इसके तहत जर्जर लाइनों को बदलने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और खपत का आंकलन कराया जा रहा है। जोन तीन के मुख्य अभियंता अजय ओझा ने बताया कि मेरठ मुख्यालय से इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है। 26 अप्रैल यानि चुनाव के दिन तक सभी अभियंताओं को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। बिजली की मांग बढ़ने पर अतिरिक्त बिजली खरीदी जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी फॉल्ट आने के अलावा किसी तरह का शट डाउन नहीं दिया जाएगा।
- कई इलाकों में बुधवार को भी घंटों गुल रही बिजली
गाजियाबाद। बुधवार को भी मेंटेनेंस कार्य के चलते कई इलाकों में दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना न करना पड़े इसके लिए ऊर्जा निगम द्वारा मेंटेनेंस कार्य कराए जा रहे हैं। बुधवार को लोनी, मोदीनगर और मुरादनगर के ग्रामीण इलाकों में तार बदलवाने और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम किया गया जिसके चलते करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें