टॉर्चर करके पैसों की डिमांड कर रही थी
गंगनहर में डूबे युवक की पहचान शादाब 23 पुत्र अमीरुद्दीन निवासी किला मोहल्ला डासना वेव सिटी के रूप में हुई है। युवक के परिजनों का आरोप है कि एक महिला शादाब को पिछले कुछ दिनों से टॉर्चर करके पैसों की डिमांड कर रही थी, जिससे तंग आकर वह गंगनहर में कूद गया।
चार महीने पहले हुई थी शादाब की शादी
शादाब के बड़े भाई शाहरुख का आरोप है कि उसके छोटे भाई शादाब का पहले एक महिला से प्रेम प्रसंग था। इस महिला ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। शादाब के भाई ने बताया कि उसका भाई माल वाहक थ्री व्हीलर चलाकर अपना गुजर बसर कर रहा था, शादाब की शादी इसी वर्ष 13 फरवरी को भूडगढ़ी निवासी अलीमुद्दीन की बेटी से हुई थी।
एनडीआरएफ तलाश में जुटी
एसीपी मसूरी अजय सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक युवक के गंगनहर में डूबने की सूचना प्राप्त हुई, डूबे हुए युवक की पहचान शादाब पुत्र अमीरुद्दीन निवासी मोहल्ला किला डासना के रूप में हुई है, सूचना के आधार पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व एनडीआरएफ की सहायता से गंगनहर में युवक की तलाश कराई जा रही है।