लोगों का आरोप है एओए पदाधिकारी चुनाव नहीं होने देना चाह रहे। नाराज लोग शुक्रवार रात सोसायटी परिसर में एकत्रित हुए और एओए पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर इस मामले में एओए अध्यक्ष तरुण खन्ना ने लोगों के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ ही लोग हैं जिन्हें परेशानी हो रही है और वह सोसायटी शांति भंग करना चाहते हैं।
एओए चुनाव न होने से नाराज शिप्रा नियो सोसायटी के लोगों ने शुक्रवार रात को प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने आरोप लगाया कि कार्यकाल पूरा होने के बावजूद चुनाव नहीं कराए जा रहे। अपार्टमेंट एक्ट के तहत सितंबर में चुनाव होना था लेकिन चुनाव नहीं कराए गए।
विज्ञापन
विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि कार्यकाल पूरा हुए एक वर्ष एक माह बीत चुके हैं। लोगों का आरोप है कि एओए पदाधिकारियों की कार्यशैली में पारदर्शिता नहीं है। इसकी शिकायत पर डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा ऑडिट के भी आदेश कर दिया गया है। लोगों का आरोप है एओए पदाधिकारी चुनाव नहीं होने देना चाह रहे। नाराज लोग शुक्रवार रात सोसायटी परिसर में एकत्रित हुए और एओए पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे रोहित गुप्ता ने बताया कि एक एसीटी (ACT) इंटरनेट विक्रेता ने उन लोगों को बताया कि एओए अध्यक्ष, जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। उनसे पैसे मांग रहे हैं। इस पर लोगों की नाराजगी बढ़ गई और लोग प्रदर्शन करने को एकजुट हो गए। प्रदर्शन में निवासी पताशो देवी, अनुपम, माला गुप्ता, शैलेन्द्र नयाल, रोहित गुप्ता, अर्चना, दुआ आदि लोग शामिल रहे।
वहीं, दूसरी ओर इस मामले में एओए अध्यक्ष तरुण खन्ना ने लोगों के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ ही लोग हैं जिन्हें परेशानी हो रही है और वह सोसायटी शांति भंग करना चाहते हैं। तरुण खन्ना ने कहा कि उन पर लगा गए गए सभी आरोप गलत हैं, उन्होंने कहा कि समय-समय पर बोर्ड बैठक होती है लेकिन यह लोग आते ही नहीं हैं।