फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साया गोल्ड एवेन्यू में एओए हैंडओवर पर विवाद, जीडीए ने चुनाव कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इंदिरापुरम। साया गोल्ड एवेन्यू सोसायटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के गठन और बिल्डर की तरफ से हैंडओवर की प्रक्रिया को लेकर विवाद गहरा गया है। आवंटियों की शिकायत पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बिल्डर को पत्र जारी कर तत्काल हैंडओवर की प्रक्रिया रोकने और नियमानुसार एओए के पदाधिकारियों का चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।



शिकायतकर्ता लवलेश सहाय और तनुश्री कौल का आरोप है कि सोसायटी में एओए गठन के लिए चुनाव नहीं कराया गया है। वहीं जीडीए के प्रवर्तन जोन-8 की ओर से 29 अक्तूबर को जारी पत्र में कहा गया है कि बिल्डर ने अपनी ओर से एओए के पदाधिकारियों का चयन किया है, जबकि उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट अधिनियम-2010 के अनुसार निर्वाचित पदाधिकारियों को ही सोसायटी हैंडओवर की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं डिप्टी रजिस्ट्रार निखिलेश रंजन ने बताया कि शिकायत मिली थी कि अभी सोसायटी में हैंडओवर के पूर्व की सभी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है, ऐसे में बिल्डर और संबंधित एओए से निवासियों की शिकायतों पर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें