फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी पर दो भाइयों में तकरार: बड़े ने लगाई फांसी, बर्थडे पर दोस्तों को बांटी थी, संख्या को लड़े थे दोनों

Sun, 27 Nov 2022 06:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

जन्मदिन पर छोटे भाई से तकरार के चलते मौत को गले लगाने वाला 11वीं का छात्र पढ़ाई लिखाई में होशियार था। कॉलेज के छात्रों से अच्छी दोस्ती थी।
विज्ञापन
टॉफी के लिए किशोर ने लगाई फांसी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में एक किशोर ने महज टॉफियों के विवाद से आहत होकर फांसी लगा ली। किशोर 11वीं का छात्र था। परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार 25 नवंबर को बड़े बेटे का जन्मदिन था। इस पर परिवार की ओर से एक पार्टी का आयोजन किया गया था। सब कुछ ठीक रहा लेकिन दोनों भाइयों में टॉफी को लेकर विवाद हो गया था। इस छोटी सी बात को बड़े बेटे ने दिल से लगा लिया और फंदे से लटकर जान दे दी। 

विज्ञापन

वहीं पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया। बलिया निवासी एक फैक्टरी कर्मी गजरौला में सहकारी समिति के पीछे रहता है। उनके दो बेटे थे। एक बेटा 11वीं का छात्र था। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था, जिसे धूमधाम से मनाया गया। रात में बेटे के जन्मदिन की दावत खाने के बाद उसके पिता ड्यूटी पर चले गए। डीजे बंद होने पर 11वीं के छात्र का छोटे भाई से टॉफियों को लेकर विवाद हो गया।

छोटा भाई और मां नीचे सो गए, जबकि 11वीं का छात्र ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया, जहां उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। शनिवार की सुबह उसका शव फंदे पर झूलते देख परिजन में खलबली मच गई। उन्होंने आनन फानन में पुलिस को सूचना दिए बिना ही तिगरी गंगा तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

कॉलेज में दोस्तों को बांटी थी टॉफी
जन्मदिन पर छोटे भाई से तकरार के चलते मौत को गले लगाने वाला 11वीं का छात्र पढ़ाई लिखाई में होशियार था। कॉलेज के छात्रों से अच्छी दोस्ती थी। जन्मदिन पर वह कॉलेज गया तो उसने साथियों को टॉफियां बांटी थीं। टॉफियों की संख्या को लेकर उसका घर में छोटे भाई से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें