फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: फुट ओवर ब्रिज पर खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप, चेहरे-सिर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 01 Oct 2026 05:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में थाना वेव सिटी क्षेत्र में सुन्दरदीप कॉलेज के पास एनएच नौ पर बने फुट ओवर ब्रिज पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में थाना वेव सिटी क्षेत्र में सुन्दरदीप कॉलेज के पास एनएच नौ पर बने फुट ओवर ब्रिज पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार, एक अक्तूबर को सुबह लगभग 8:40 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया कि एनएच नौ दिल्ली-हापुड़ रोड स्थित फुट ओवर ब्रिज पर एक अज्ञात व्यक्ति का खून में लथपथ शव पड़ा है। थाना वेव सिटी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।

पुलिस की कार्रवाई
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मृत्यु का कारण रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


मृतक की पहचान के प्रयास
अज्ञात व्यक्ति की उम्र लगभग 37 वर्ष प्रतीत हो रही है। मृतक के चेहरे और सिर पर चोटों के निशान हैं। उसने काला लोअर और टी शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें