फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिव्यांग को उठाकर जमीन पर पटका, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र की खजूर वाली गली में चार दिन पहले बच्चों की कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज युवक ने मानसिक दिव्यांग बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया। बच्चे का सिर फट गया। मामले में बच्चे की मां संगीता ने बंटी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

संगीता ने बताया कि चार दिन पहले घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे तभी उनके मानसिक दिव्यांग बेटे हिमांशु का अन्य बच्चों से विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने सभी को समझाकर घर भेज दिया। बंटी से उन्होंने खुद गलती मानी और विवाद खत्म करने पर सहमति बन गई। इसके बावजूद बंटी ने दो नवंबर को उनके बेटे को बाहर देखा और उठाकर जमीन पर पटक दिया। उनके बेटे का पत्थर लगने से सिर फट गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे की हालत खराब है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें