फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मिर्जापुर में एक माह से गंदे पेयजल की आपूर्ति, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर 48 के मिर्जापुर में पिछले एक माह से गंदे पेयजल की आपूर्ति से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि मामले की जानकारी पार्षद के साथ ही जलकल विभाग के अधिकारियों को भी दी जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गंदे पेयजल की आपूर्ति के चलते बाहर से बोतल बंद पानी को खरीदकर पीना पड़ रहा है। नलों से आ रहा पानी पीने के लायक नहीं है और इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

इलाके के रामिश ने बताया कि इस समस्या को लेकर नगर निगम में कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि संबंधित अधिकारी न तो फोन उठाते हैं और न ही मौके पर आकर समस्या का समाधान करते हैं। लोगों का कहना है कि गंदा पानी आने से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है। पीने के पानी के लिए उन्हें बाहर से पानी मंगवाना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। नगर निगम के जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि यह शिकायत मिली है। जल्द ही विभाग की टीम मौके पर जाकर जांच करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें