फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में फैली अफवाह!: लोनी में भरभराकर गिरी जर्जर छत, सिलेंडर फटने की झूठी खबर से मची अफरा-तफरी

Sat, 29 Aug 2026 12:27 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी

सार

गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक मकान की पुरानी और जर्जर छत अचानक भरभराकर गिर गई। इससे सिलिंडर फटने की अफवाह फैल गई।
विज्ञापन
जर्जर छत गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकुर विहार थाना क्षेत्र के कच्चा बलराम नगर की गली नंबर-13 में शुक्रवार सुबह एक मकान की पुरानी और जर्जर छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से तेज आवाज हुई, जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने छत गिरने के साथ सिलिंडर फटने और मकान में लोगों के दबे होने की सूचना डायल-112 पर दे दी।

विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही अंकुर विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस जांच में सामने आया कि मकान मालिक सतीश कुमार पुत्र स्वर्गीय जयकुमार शर्मा की छत काफी पुरानी और जर्जर थी। इसी वजह से वह अचानक गिर गई।

जांच में सिलेंडर फटने की बात पूरी तरह गलत पाई गई। पुलिस के अनुसार, मकान में बादल पुत्र इकबाल किराए पर रहता था। हादसे के दौरान बादल को हल्की चोट आई। मकान में बंधी मकान मालिक की भैंसों को भी मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें