फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म कांटे से रुकेगा तेल का ‘खेल’

Sat, 26 Nov 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नगर निगम में कूड़ा लिफ्टिंग में चल रहे तेल के ‘खेल’ रोकने के लिए अब नया प्रयोग किया जाएगा। निगम अधिकारी प्रताप विहार डंपिंग ग्राउंड पर दो नए धर्म कांटे लगवाएगा। कूड़ा लेकर यहां पहुंचने वाली गाड़ियों का पहले कचरे समेत और फिर खाली करके वजन किया जाएगा। अब एक ही गाड़ी का वजन दो या तीन बार नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


निगम ने डंपिंग ग्राउंड पर धर्म कांटे लगवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।डीजल चोरी रोकने के लिए नगर निगम अफसरों ने तरकीब निकाली थी। वाहनों को डीजल तब दिया जा रहा था, जब वह डंपिंग ग्राउंड पर लगे धर्म कांटे की पर्ची दिखाते थे। कांटे की पर्ची वाहनों को तभी मिलती थी, जब वह ग्राउंड पर कचरा लेकर पहुंचे हों।

कुछ दिनों बाद ही कूड़ा लिफ्टिंग में लगे कर्मचारियों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। कुछ वाहन चालक एक ही कचरे से लदी गाड़ी को डंपिंग ग्राउंड पर ले जाकर वजन करा लेते, लेकिन उसे खाली नहीं करते थे। उसमें से एक-डेढ़ टन कचरा उतारकर गाड़ी कहीं दूर ले जाकर खड़ी कर देते थे।
विज्ञापन


करीब डेढ़-दो घंटे बाद उसी गाड़ी को फिर डंपिंग ग्राउंड पर ले जाकर वजन करा दिया जाता था। ऐसे में एक ही गाड़ी को दो बार कांटे की पर्ची मिल जाती थी और दो बार ही डीजल मिल जाता था। अब नगर निगम ने डंपिंग ग्राउंड पर दो धर्म कांटे और लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


नगर आयुक्त अब्दुल समद का कहना है कि पहले भरी हुई गाड़ी का वजन किया जाएगा और फिर उसे खाली कर वजन कराना अनिवार्य होगा। दोनों पर्चियां लाने पर ही गाड़ी को डीजल दिया जाएगा। उनका कहना है कि इस नई व्यवस्था से डीजल चोरी पर अंकुश लगेगा।

सीसीटीवी भी लगेंगे
नगर निगम डंपिंग ग्राउंड पर लगने वाले धर्म कांटों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाएगा। जो गाड़ियां वहां पहुंचेंगी, वह कैमरे में कैद हो जाएगी। ऐसे में अगर निगम अधिकारी किसी गाड़ी को ट्रेस करना चाहे तो वह वीडियो फुटेज के जरिए कर सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें