फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ध्वस्तीकरण के बावजूद कॉलोनी में लगातार चल रहा निर्माण कार्य

विज्ञापन
मोदीनगर में निवाड़ी रोड पर अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जीडीए की टीम। स्रोत: जीडीए
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी रोड पर डीजे डेंटल कॉलेज के बराबर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर जीडीए की ओर से बुधवार को की गई कार्रवाई खानापूर्ति साबित हुई। बुधवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद से कॉलोनी में लगातार निर्माण कार्य चल रहा है। ध्वस्तीकरण के बाद से कॉलोनी में हो रहे निर्माण कार्य की वीडियो निरंतर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष अतुल वत्स के आदेश पर जोन-दो में मोदीनगर के निवाड़ी रोड पर गांव याकूतपुर मवी स्थित डीजे डेंटल कॉलेज के बराबर में बराबर में ईशू नेहरा पुत्र रविंद्र नेहरा, कृष्णापाल व यशवीर उर्फ बाबू पुत्रगण प्रेमचंद और सुखपाल पुत्र ताराचंद द्वारा खसरा संख्या-35 पर लगभग 17000 वर्ग मीटर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बसाई जा रही अवैध कॉलोनी में जीडीए की टीम ने बुधवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। टीम ने बुलडोजर चलाकर कोलोनाइजराें का कार्यालय, सड़कों और चहारदीवारी आदि को ध्वस्त कर दिया था। बुधवार को ध्वस्तीकरण के अगले ही दिन बृहस्पतिवार को कॉलोनी में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मगर जीडीए अधिकारियों ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। कार्रवाई से बेखौफ कॉलोनाइजरों ने शुक्रवार को भी निर्माण कार्य जारी रखा। शुक्रवार को भी निर्माण कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग अवैध निर्माण को जीडीए अधिकारियों और कॉलोनाइजरों की साठगांठ बता रहे हैं। जीडीए अधिकारी मामले पर कोई बयान देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें