फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धौलाना जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबपाद। धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बदनोली में दलित युवक की हत्या की सूचना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को वेव सिटी पुलिस ने रोककर हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि यह सरासर गलत है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, सह प्रभारी संजीव आर्य बुलंदशहर से आकर हापुड़ बाईपास पर संयुक्त रूप से मिलना था। गाजियाबाद से अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं भी जा रहे थे, जिन्हें रोक लिया गया। सतीश शर्मा ने कहा कि योगी सरकार राहुल गांधी और कांग्रेस की जन स्वीकार्यता से डर गई है। उन्होंने कहा कि युवक की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें